• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में "आहार और उसकी उपयोगिता" विषय पर व्याख्यान का आयोजन।

Published on: 13 May 2026

*आईजीयू में "आहार और उसकी उपयोगिता" विषय पर व्याख्यान का आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के योग विभाग की ओर से "आहार और उसकी उपयोगिता" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अमनदीप ने उपस्थित वक्ता, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।

मुख्य वक्ता के रूप में होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म विभाग से डॉ. विक्रांत उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. विक्रांत ने संतुलित आहार की अनिवार्यता, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा शारीरिक एवं म6नसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में उचित पोषण की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिना संतुलित पोषण के न तो शरीर सशक्त रह सकता है और न ही मस्तिष्क कार्यक्षम।

व्याख्यान के दौरान छात्र-छात्राओं ने पोषक तत्वों, प्रभावी आहार योजना तथा दैनिक जीवन में संतुलित भोजन के व्यावहारिक पहलुओं पर गहन जानकारी प्राप्त की। पूरा कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक और संवादात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्सुकता से प्रश्न पूछे और वक्ता ने सटीक समाधान दिए।

इस अवसर पर योग विभाग से डॉ. अमनदीप, डॉ. धर्मबीर यादव, श्री प्रवीण, श्री अमित कुमार तथा विभाग के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उचित पोषण ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।